CRPF Constable Syllabus 2026 in Hindi: CRPF कांस्टेबल भर्ती सिलेबस और एग्जाम पैटर्न 

CRPF Constable Technical & Tradesmen & Pioneer 2026: CRPF कांस्टेबल सिलेबस का इंतजार कर रहे हो उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने CRPF कांस्टेबल का नया सिलेबस जारी कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं वह यहां दिए गए CRPF कांस्टेबल सिलेबस और परीक्षा पैटर्न के आधार पर अपने तैयारी शुरू कर सकते हैं।

बता दें कि CRPF कांस्टेबल (तकनीकी, ट्रेड्समैन और पायनियर) के पदों 9195 पर  भर्ती का नोटिफिकेशन ऑफिशल वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर जारी किया गया है। उम्मीदवार यहां से CRPF भर्ती का सिलेबस और एग्जाम पैटर्न देख सकते हैं। CRPF भर्ती सिलेबस पीडीएफ का डाउनलोड लिंक नीचे दिया गया है।

CRPF Constable (Technical & Tradesmen) Syllabus 2026: Highlight

EventHighlight
BoardCentral Reserve Police Force (CRPF)
RecruitmentCRPF Constable (Technical & Tradesmen)
Name of the exam CRPF Constable Exam 2026
Number of posts 9195
Syllabus StatusNew Released
Exam MediumHindi & English
Exam DateNotified Soon
Exam ModeCBT- Computer-Based Test
Post CategorySyllabus
Job Location All India
official website rect.crpf.gov.in

CRPF Constable Exam Pattern 2026

CRPF कांस्टेबल भर्ती परीक्षा  कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) होगी। वस्तुनिष्ठ प्रकार (Objective Type) का पेपर होगा जिसमें 100 प्रश्न होंगे और कुल 100 अंक निर्धारित होंगे। CBT में प्राप्त अंकों को सामान्यीकृत (Normalized) किया जाएगा और इन्हीं अंकों के आधार पर मेरिट सूची (Merit List) और कट-ऑफ निर्धारित की जाएगी। CRPF कांस्टेबल एग्जाम पैटर्न टेबल फॉर्मेट में निम्न प्रकार से हैं-

PartSubjectQuestionsMarks
Aसामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्क (General Intelligence and Reasoning)2525
Bसामान्य ज्ञान एवं जागरूकता (General Knowledge and General Awareness)2525
Cप्रारंभिक गणित (Elementary Mathematics)2525
Dअंग्रेजी / हिंदी (English / Hindi)2525
Total100100
  • सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (Multiple Choice) प्रकार के होंगे।
  • परीक्षा का समय 2 घंटे (02 Hours) का होगा।
  • CBT के प्रश्नों का स्तर मैट्रिक (10वीं कक्षा) के अनुसार होगा।
  • CBT परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आयोजित की जाएगी।
  • प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नकारात्मक अंकन (Negative Marking) होगी।
  • CBT की तिथि और परीक्षा केंद्र की जानकारी केवल Admit Card के माध्यम से CRPF की वेबसाइट पर दी जाएगी।

CRPF Constable Syllabus 2026 in Hindi

CRPF कांस्टेबल के सिलेबस को चार भाग सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्क, सामान्य ज्ञान एवं जागरूकता, प्रारंभिक गणित और हिंदी/अंग्रेजी में विभाजित किया गया है। सभी का टॉपिक वाइज सिलेबस निम्न प्रकार से है-

1. CRPF Constable General Intelligence and Reasoning Syllabus

  • विश्लेषणात्मक योग्यता (Analytical Aptitude),
  • पैटर्न को पहचानने और अंतर करने की क्षमता (Ability to Observe and Distinguish Patterns),
  • गैर-शाब्दिक प्रकार के प्रश्न (Non-verbal Type Questions),
  • उपमा (Analogies),
  • समानताएँ और अंतर (Differences and Similarities),
  • स्थानिक कल्पना (Spatial Visualization),
  • स्थानिक अभिविन्यास (Spatial Orientation),
  • दृश्य स्मृति (Visual Memory),
  • भेदभाव (Discrimination),
  • अवलोकन (Observation),
  • संबंध अवधारणाएँ (Relationship Concepts),
  • अंकगणितीय तर्क (Arithmetical Reasoning),
  • आकृति वर्गीकरण (Figural Classification),
  • अंकगणितीय संख्या श्रृंखला (Arithmetic Number Series),
  • गैर-शाब्दिक श्रृंखला (Non-verbal Series),
  • कोडिंग और डिकोडिंग (Coding and Decoding)

2. CRPF Constable General Knowledge and General Awareness Syllabus

  • पर्यावरण के प्रति सामान्य जागरूकता (General Awareness of Environment),
  • आसपास के वातावरण की जानकारी (Knowledge of Surroundings),
  • समसामयिक घटनाएँ (Current Events),
  • दैनिक जीवन के अवलोकन और अनुभव (Everyday Observations and Experience),
  • वैज्ञानिक दृष्टिकोण से सामान्य समझ (Scientific Aspect of Daily Life),
  • भारत से संबंधित प्रश्न (Questions Related to India),
  • पड़ोसी देशों से संबंधित जानकारी (Neighboring Countries Awareness),
  • खेल (Sports),
  • इतिहास (History),
  • संस्कृति (Culture),
  • भूगोल (Geography),
  • अर्थशास्त्र (Economic Science),
  • सामान्य नीति (General Policy),
  • भारतीय संविधान (Indian Constitution),
  • वैज्ञानिक अनुसंधान (Scientific Research),
  • बिना विशेष अध्ययन के सामान्य प्रश्न (Questions Not Requiring Special Study)

3. CRPF Constable Elementary Mathematics Syllabus

  • संख्या पद्धति (Number Systems)
  • पूर्ण संख्याओं की गणना (Computation of Whole Numbers)
  • दशमलव (Decimals)
  • भिन्न (Fractions)
  • संख्याओं के बीच संबंध (Relationship Between Numbers)
  • मूल अंकगणितीय क्रियाएँ (Fundamental Arithmetical Operations)
  • प्रतिशत (Percentages)
  • अनुपात (Ratio)
  • समानुपात (Proportion)
  • औसत (Averages)
  • ब्याज (Interest)
  • लाभ और हानि (Profit and Loss)
  • छूट (Discount)
  • क्षेत्रमिति (Mensuration)
  • समय और दूरी (Time and Distance)
  • अनुपात और समय (Ratio and Time)
  • समय और कार्य (Time and Work)

4. CRPF Constable English / Hindi Syllabus

  • बुनियादी भाषा समझ (Basic Language Ability)
  • समझने की क्षमता (Basic Comprehension)

CRPF Constable Syllabus PDF in Hindi

EventLink
CRPF Constable Syllabus PDFPDF Link
Official Websiterect.crpf.gov.in

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

 RSSB अपडेट पाये