Rajasthan GNM Admission Form 2026: राजस्थान जीएनएम फॉर्म कब शुरू होंगे?

Rajasthan GNM Admission Form 2026: राजस्थान GNM में एडमिशन का इन्तजार करने वाले विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है।  चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से राजस्थान में GNM (जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी) 2026-27 सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया जुलाई 2026 से शुरू होने जा रहे हैं।

यहां हमने राजस्थान GNM नोटिफिकेशन 2026,  GNM फॉर्म कब से भरें जायेंगे? कौन-कौन फॉर्म भर सकता है? आवेदन शुल्क, आवेदन करने की प्रक्रिया आदि तमाम महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की है। आवेदन शुरू होने बाद फॉर्म लिंक नीचे दे दिया जायेगा।

Rajasthan GNM Admission Form 2026: Highlight

Course NameGeneral Nursing and Midwifery (GNM)
SeasionGNM Admission 2026-27
DepartmentDepartment of Health and Family Welfare
Course Duration3 Year (+6 Month Internship)
Admission ProcessMerit Based
Admission ModeOnline
Session2026-27
Application Form StartJuly
Get Updaterajgnm.in

Rajasthan GNM 2026 Notification & Form Date

चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से राजस्थान GNM 2026 नोटिफिकेशन जुलाई 2026 में जारी किया जायेगा। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आवेदन आवेदन शुरू कर दिए जायेंगे।  जीएनएम के ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जुलाई 2026 के अंतिम सप्ताह से शुरू होने की संभावना है। योग्य विद्यार्थी आवेदन शुरू होने से लेकर आवेदन की अंतिम तिथि तक ऑनलाइन आवेदन ऑफिसियल वेबसाइट या rajgnm.in पर दिए सीधे लिंक से आवेदन कर सकते है।

EventDate
GNM 2026 NotificationJuly 2026
GNM Form Date 2026July 2026
GNM Form Last 2026August 2026

Rajasthan GNM 2026 Selection Process

राजस्थान GNM में विद्यार्थियों का चयन मेरिट सूची (12वीं में प्राप्त अंक) के आधार पर किया जाता है। 

  1. Online Application Form
  2. Option Form (College Select)
  3. Final Merit List
  4. Selected Candidate Document Verification

Rajasthan GNM Eligibility Criteria

राजस्थान GNM के लिए 12वीं पास (सभी वर्ग) उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। बायोलॉजी विषय के अभ्यर्थियों को एग्रीकल्चर, कॉमर्स, आर्ट्स आदि विषय के अभ्यर्थी से ज्यादा प्राथमिकता दी जाएगी। इसके साथ ही पुरुष अभ्यर्थी की आयु 17 से 28 वर्ष जबकि महिला अभ्यर्थी की आयु 17 वर्ष से 34 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु, आवेदन की तिथि को आधार मानकर की जाएगी।

GNM Government and Private College Fees

College TypeCategory / Candidate TypeFees (per year)
Govt CollegeBoys (GEN, OBC, Creamy Layer)₹10,500
Govt CollegeSC, ST, MBC, EWS, OBC (Non-Creamy Layer),
Female Candidates (All Categories)
₹4,200
Private CollegeAll Categories₹66,000

Rajasthan GNM Application Form Fees

CategoryApplication Fees
Gen, OBC, EBC, EWS220 Rs.
SC, ST110 Rs.

राजस्थान जीएनएम फॉर्म कैसे भरें?

राजस्थान जीएनएम फॉर्म कुल तीन चरणों में भरा जाता है जिसमें पहले चरण में ऑनलाइन फॉर्म एप्लीकेशन फॉर्म फीस जमा करनी होगी। दूसरे चरण में एप्लीकेशन फॉर्म भरना है। इसके बाद तीसरे अंतिम चरण में ऑप्शन फॉर्म भरना होगा जिसमें अभ्यर्थी कॉलेज का चयन कर सकते हैं। 

1. ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा-

    • सबसे पहले राजस्थान जीएनएम की ऑफिशल वेबसाइट पर जाएं।
    • ऑनलाइन आवेदन शुल्क लिंक पर क्लिक करें और अपना मोबाइल नंबर जन्मतिथि में डालकर Contine पर क्लिक करें।
    • अब नया पेज खुलेगा जिसमें मांगी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरकर Next पर क्लिक करें।
    • Click here to Pay GNM Fee लिंक पर क्लिक करें और निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
    • सफलतापूर्वक पेमेंट करने पर आपको रिसिप्ट मिलेगा जिसमें Transaction No / Merchant Order number सहित अन्य जानकारी शामिल होगी। 

    2. ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरें

    • राजस्थान जीएनएम फॉर्म लिंक पर क्लिक करें।
    • Transaction No / Merchant Order नंबर, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और जन्मतिथि डालकर “Next” पर क्लिक करें।
    • अब आपके सामने जीएनएम एप्लीकेशन फॉर्म खुल जाएगा।
    • कंफर्म में मांगेगा यह सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरकर “Contine” पर क्लिक करें।
    • अपना फोटो, हस्ताक्षर, 10वीं 12वीं की मार्कशीट और जाति प्रमाण पत्र अपलोड करने के बाद  “Next” पर क्लिक करें।
    • अब आपके सामने आवेदन फार्म का Preview खुल जाएगा, सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक देखें।
    • अंत में फाइनल सबमिट पर क्लिक करें और एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर ले।

    3. ऑनलाइन विकल्प फॉर्म भरें

    • ऑनलाइन विकल्प फार्म पर क्लिक करें।
    • GNM ID, Transaction No / Merchant Order नंबर, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और जन्मतिथि डालकर “Next” पर क्लिक करें।
    • आप जिस भी कॉलेज में प्रवेश लेना चाहते हैं उन कॉलेज का चयन कर “Next” पर क्लिक करें।
    • अंत में फाइनल सबमिट पर क्लिक करें और ऑप्शन फॉर्म को डाउनलोड कर ले।

    GNM 2026 Notification, Form Link, Official Website

    EventLink
    GNM NotificationRelease Soon
    GNM Form LinkLink Active Soon
    GNM Official Websiterajgnm.in

    Q.1  राजस्थान जीएनएम 2026 का नोटिफिकेशन कब जारी होगा?

    Ans. जीएनएम 2026 का नोटिफिकेशन जुलाई 2026 में जारी कर दिया जाएगा।

    Q.2 राजस्थान जीएनएम 2026 के फॉर्म कब से भरे जाएंगे?

    Ans. राजस्थान जीएनएम 2026 के फॉर्म जुलाई 2026 में शुरू किए जाएंगे।

    Q.3 राजस्थान जीएनएम की ऑफिशल वेबसाइट?

    Ans. राजस्थान जीएनएम की ऑफिशल वेबसाइट rajgnm.in है।

    Join WhatsApp

    Join Now

    Join Telegram

    Join Now

    Leave a Comment

     RSSB अपडेट पाये