Rajasthan Vanpal Syllabus 2026: राजस्थान वनपाल भर्ती का नया सिलेबस और परीक्षा पैटर्न जारी

Rajasthan Vanpal Syllabus 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से राजस्थान वनरक्षक भर्ती का नया सिलेबस और एग्जाम पैटर्न भी जा कर दिया है। वन रक्षक (Forester) भर्ती की लिखित परीक्षा 18 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। जिन भी उम्मदीवारों ने इस भर्ती की के लिए आवेदन किया है वह यहां दिए गए राजस्थान फोरेस्टर सिलेबस के आधार पर अपनी तैयारी कर सकते है। सिलेबस का पीडीऍफ़ और डाउनलोड लिंक नीचे दिया गया है।

EventHighlight
BoardRajasthan Staff Selection Board (RSSB)
RecrutmentRSMSSB Vanpal Recrutment 2026
Name of the exam Rajasthan Forester Exam 2026
Number of posts 259
Syllabus StatusNew Release
Exam MediumHindi & English
Exam ModeOffline
Negative MarkingYes – 1/3 Marks
Number of Questions100
Post CategorySyllabus
official website rssb.rajasthan.gov.in

Rajasthan Vanpal Syllabus & Exam Pattern

राजस्थान कर्मचारी चयन बॉर्ड ने राजस्थान वनपाल भर्ती की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है, यह परीक्षा 18 जून 2026 को ऑफलाइन माध्यम में आयोजित की जायेगी। समय काफी काम बचा है ऐसे में उम्मीदवार को बॉर्ड द्वारा जारी किये गए सिलेबस और परीक्षा पैटर्न के अनुसार ही अपनी तैयारी करनी होगी। विद्यार्थी,  परीक्षा पैटर्न, परीक्षा स्तर और महत्वपूर्ण टॉपिक को समझने के लिए वनपाल भर्ती के पुराने क्वेश्चन पेपर को जरूर देखे। इसके साथ ही वर्तमान में चल रहे पैटर्न के अनुसार तैयारी करना सबसे बेहतर होगा।

Rajasthan Vanpal Selection Process

  • लिखित परीक्षा (Written Exam)
  • शारीरिक दक्षता एवं मानक परीक्षा (PET & PST)
  • दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)
  • चिकित्सा परीक्षण (Medical Test)

Rajasthan Vanpal Exam Pattern 2026

विषयप्रश्नअंक
सामान्य ज्ञान और सामाजिक अध्ययन (General Knowledge & Social Studies )5050
दैनिक विज्ञान (Everyday Science)2020
गणित (Mathematics)1515
समसामयिक मामले (Current Affairs)1515
कुल100100
  1. राजस्थान वनपाल भर्ती परीक्षा ऑफलाइन माध्यम में आयोजित होगी।
  2. परीक्षा में कुल 100 प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के पूछे जाएंगे।
  3. प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।
  4. गलत उत्तर देने पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
  5. परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा।

Rajasthan Vanpal Syllabus in Hindi

वनपाल भर्ती का सिलेबस टॉपिक वाइज सिलेबस निम्न प्रकार से है-

(1) सामान्य ज्ञान और सामाजिक अध्ययन (General Knowledge & Social Studies )

(क) राजस्थान का इतिहास

  • प्रमुख राजवंश, शासक एवं उनकी उपलब्धियाँ
  • प्राचीन सभ्यताएँ एवं प्रमुख पुरातात्विक स्थल
  • 1857 की क्रांति
  • प्रजामंडल आंदोलन एवं राजस्थान का एकीकरण
  • किसान आंदोलन, जनजातीय आंदोलन
  • प्रमुख ऐतिहासिक व्यक्तित्व

(ख) राजस्थान की कला एवं संस्कृति

  • कला एवं संस्कृति से जुड़े प्रमुख व्यक्तित्व
  • लोक संगीत, वाद्य यंत्र, नृत्य, नाट्य
  • प्रमुख धार्मिक संप्रदाय एवं लोक देव-देवियाँ
  • स्थापत्य कला एवं चित्रकला
  • भाषा, बोलियाँ एवं साहित्य
  • सामाजिक जीवन: वेशभूषा, आभूषण, मेले, त्यौहार, रीति-रिवाज

(ग) भारतीय राजनीतिक व्यवस्था (राजस्थान विशेष)

  • मौलिक अधिकार, नीति-निर्देशक तत्व, मौलिक कर्तव्य
  • भारतीय संविधान: प्रकृति एवं प्रस्तावना
  • राजस्थान की राजनीतिक व प्रशासनिक व्यवस्था:
    • राज्यपाल, मुख्यमंत्री
    • विधानसभा, उच्च न्यायालय
    • RPSC, राज्य निर्वाचन आयोग
    • राज्य सूचना आयोग, मानव अधिकार आयोग
  • स्थानीय स्वशासन एवं पंचायती राज

(घ) राजस्थान का भूगोल

  • खनिज संसाधन, ऊर्जा संसाधन ।
  • स्थान, विस्तार, प्रशासनिक एवं भौतिक संरचना, वन संसाधन ।
  • पर्यटन स्थल एवं स्मारक ।
  • जनसंख्या आकार, वृद्धि, वितरण, घनत्व, लिंगानुपात, एवं साक्षरता ।
  • जलवायु, मृदा, अपवाह तंत्र, झीलें, प्रमुख फसलें, प्रमुख सिंचाई परियोजनाएँ।
  • आपदा प्रबंधन एवं जलवायु परिवर्तन।
  • वन्यजीव अभयारण्य, वन एवं वन्यजीव संरक्षण।

(ड.) राजस्थान की अर्थव्यवस्था :-

  • राजस्थान में विभिन्न कल्याणकारी योजनायें एवं अधिनियम, विकास संस्थायें, लघु उद्यम एवं वित्तीय संस्थायें, पंचायती राज संस्थाओं की ग्रामीण विकास में भूमिका।
  • राज्य की आय एवं बजट की अवधारणा ।
  • राज्य के विकास में उद्योग, कृषि, पशुपालन एवं खनिज क्षेत्र की भूमिका।
  • हस्तशिल्प उद्योग, बेरोजगारी, सूखा और अकाल।
  • राजस्थान की अर्थव्यवस्था विशेषताएं और समस्याएं।

(2) दैनिक विज्ञान (20 अंक)

  • धातु, अधातु एवं प्रमुख यौगिक।
  • भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन ।
  • मानव शरीर संरचना, अंग तंत्र।
  • पोषण एवं संतुलित आहार।
  • प्रकाश के नियम ।
  • पारिस्तिथिकी तंत्र एवं जैव विविधता।
  • आनुवांशिकी से संबंधित सामान्य शब्दावली।
  • सूचना प्रौद्योगिकी एवं कम्प्यूटर संबंधी ज्ञान।
  • प्रमुख मानव रोग, कारक एवं निदान, अपशिष्ट प्रबंधन ।

(3) गणित – (15 अंक)

  • समय, चाल, दूरी, कार्य एवं समय।
  • क्षेत्रफल एवं आयतन।
  • लाभ-हानि, प्रतिशत, साधारण ब्याज, चक्रवृद्धि ब्याज, अनुपात-समानुपात ।
  • आंकडों का चित्रों द्वारा निरुपण (आलेख, स्तंभ चित्र, वृत्त चित्र, रेखा आलेख, आदि)।
  • लघुतम समापवर्त्य एवं महत्तम समापवर्त्य, औसत,

(4) राष्ट्रीय एवं राजस्थान राज्य के समसामयिक मामले – (15 अंक)

  • प्रसिद्ध व्यक्तित्व।
  • कार्यक्रम एवं नीति।
  • राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, प्रौद्योगिकी, भौगोलिक, पारिस्थितिकी, खेल-कूद, आदि क्षेत्रों की राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रमुख समसामयिक घटनाएं।

Rajasthan Vanpal Syllabus PDF Download

EevntLink
Vanpal Syllabus PDF 2026Syllabus Download
Get All Syllabussyllabuscard.in

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

 RSSB अपडेट पाये