CET 12th Level Syllabus 2026 in Hindi

Rajasthan CET 12th Level Syllabus 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ओर से राजस्थान सामान्य पात्रता परीक्षा 2026 (CET 2026) 12th लेवल के लिए नया CET 12th Level Syllabus 2026 जारी किया गया है। यह परीक्षा दिसंबर 2026 में ऑफलाइन माध्यम में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार जो इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं उन्हें बोर्ड द्वारा जारी किए गए परीक्षा पैटर्न और सिलेबस के अनुसार अपनी तैयारी शुरू करनी चाहिए।

इस आर्टिकल में हमने राजस्थान CET 12th लेवल सिलेबस और परीक्षा पैटर्न की विस्तृत जानकारी दी है। इसके साथ ही उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक से CET 12th Level Syllabus in Hindi PDF को डाउनलोड कर सकते हैं।

CET 12th Level Syllabus 2026: Highlight

EventHighlight
BoardRajasthan Staff Selection Board (RSSB)
Name of the exam CET 12th Level 2026
Type of ExamCET – Common Eligibility Test
Exam DateDecember 2026
Syllabus StatusNew Released
Exam MediumHindi & English
Post CategorySyllabus
official website rssb.rajasthan.gov.in

CET 12th Level Syllabus 2026 Latest Update

हाल ही में  राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज की ओर से मिली सुचना के मुताबिक  CET 12th लेवल परीक्षा दिसंबर 2026 में ऑफलाइन माध्यम में आयोजित की जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जुलाई 2026 में शुरू किये जायेंगे। इसके साथ CET 12th लेवल सिलेबस में भी आंशिक बदलाव किया जायेगा, जैसे ही नया सिलेबस जारी होता है उसे यहां अपडेट कर दिया जायेगा। फिलहाल अभ्यर्थी पिछली CET  सिलेबस के अनुसार अपनी तैयारी शुरू कर सकते है।

RSMSSB CET 12th Level Exam Pattern 2026

RSMSSB CET 12th Level Exam 2026 में राजस्थान का इतिहास, कला, भूगोल, भारतीय संविधान, सामान्य विज्ञान, गणित, हिंदी, अंग्रेजी और कंप्यूटर जैसे विषय शामिल हैं। परीक्षा में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न कुल पूछे जाएंगे, प्रत्येक प्रश्न दो अंक का होगा। प्रश्न पत्र हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 2 घंटे का समय दिया जाएगा। यह परीक्षा ऑफलाइन (OMR आधारित) मोड में आयोजित की जाती है और इसमें निगेटिव मार्किंग शामिल नहीं होती है।  

SubjectWeightageQuestions Marks
सामान्य  विज्ञान 10वीं कक्षा25%3876
राजस्थान का भूगोल, इतिहास, संस्कृति और राजव्यवस्था20%3060
सामान्य अंग्रेजी एवं हिन्दी15%2244
मानसिक क्षमता और तर्क, बुनियादी संख्यात्मक दक्षता30%4590
बेसिक कंप्यूटर10%1530
Total100%150300

CET 12th Level Syllabus in Hindi

राजस्थान का इतिहास, कला, सांस्कृतिक, साहित्य, परंपरा और विरासतः

  • प्राचीन सभ्यताएं : कालीबंगा, आहड़, गणेश्वर, बालाथल और बैराठ।
  • राजस्थान के इतिहास की महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएं, प्रमुख राजवंश, उनकी प्रशासनिक व राजस्व व्यवस्था, सामाजिक-सांस्कृतिक आयाम।
  • स्थापत्य कला की प्रमुख विशेषताएं – किले एवं स्मारक, कलाएं, चित्रकलाएं और हस्तशिल्प।
  • राजस्थान में स्वतन्त्रता आन्दोलन, राजनीतिक जनजागरण एवं प्रजामण्डल आन्दोलन।
  • राजस्थान का एकीकरण।
  • लोक भाषाएँ (बोलियाँ) एवं साहित्य।
  • लोक संगीत एवं लोक नृत्य।
  • सन्त, कवि, योद्धा, लोक देवता एवं लोक देवियाँ।
  • मेले एवं त्यौहार, रीति रिवाज, वेशभूषा तथा आभूषण।

भारत एवं राजस्थान का भूगोल :-

  • भारत के भौतिक स्वरूप : पर्वत, पठार, मरूस्थल एवं मैदान। प्रमुख नदियां, बांध, झीलें एवं सागर। वन्य जीव एवं
    अभयारण्य।
  • राजस्थान के प्रमुख भौतिक स्वरूप : जलवायु दशाएं, वनस्पति एवं मृदाएं। नदियां, बांध एवं झीलें। राजस्थान के प्राकृतिक
    संसाधन : खनिज सम्पदा, वन सम्पदा, जल-संसाधन, पशु सम्पदा। वन्य जीव, अभयारण्य एवं संरक्षण। जनसंख्या : वृद्धि,
    घनत्व, साक्षरता एवं लिंगानुपात। प्रमुख जनजातियाँ। राजस्थान में पर्यटन।

राजस्थान पर विशेष बल के साथ भारतीय राजनीतिक व्यवस्था :-

  • भारतीय संविधान की प्रकृति, प्रस्तावना (उद्देशिका), मौलिक अधिकार, राज्य के नीति निर्देशक तत्व एवं मौलिक कर्त्तव्य।
  • राजस्थान की राजनीतिक. एवं प्रशासनिक व्यवस्था : राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राज्य विधानसभा, उच्च न्यायालय, राजस्थान लोक
    सेवा आयोग, राज्य निर्वाचन आयोग, राज्य सूचना आयोग, राज्य मानव अधिकार आयोग, राज्य का मुख्य सचिव, जिला
    प्रशासन।
  • स्थानीय स्व-शासन एवं पंचायती राज।

राजस्थान की अर्थव्यवस्था :-

  • राजस्थान में कृषि एवं आर्थिक विकास – राजस्थान की प्रमुख फसलें, कृषि आधारित उद्योग, प्रमुख सिंचाई परियोजनाएँ,
    मरू भूमि के विकास सम्बन्धी परियोजनाएँ, हस्तशिल्प उद्योग, बेरोजगारी, सूखा और अकाल।
  • राजस्थान में विभिन्न कल्याणकारी योजनायें, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MNREGA), विकास
    संस्थायें, लघु उद्यम एवं वित्तीय संस्थायें, पंचायती राज संस्थाओं की ग्रामीण विकास में भूमिका।
  • राजस्थान का औद्योगिक विकास -प्रमुख उद्योग एवं औद्योगिक क्षेत्र।लघु, कुटीर एवं ग्रामोद्योग।
  • राजस्थान में ऊर्जा के विभिन्न स्त्रोत – जल विद्युत, तापीय, अणु, पवन एवं सौर ऊर्जा।

दैनिक विज्ञान :–

  • भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन; ऑक्सीकरण एवं अपचयन अभिक्रियाएँ; उत्प्रेरक।
  • धातु, अधातु एवं इनके प्रमुख यौगिक; सामान्य जीवन में प्रयुक्त कुछ महत्वपूर्ण यौगिक।
  • कार्बन तथा कार्बन के महत्वपूर्ण यौगिक; हाइड्रोकार्बन; कार्बन के अपरूप; क्लोरो-फ्लुओरो कार्बन या फ्रेयॉन; सी.एन.जी.; बहुलक; साबुन एवं अपमार्जक।
  • प्रकाश का परावर्तन व इसके नियम; प्रकाश का वर्ण विक्षेपण; लेंस के प्रकार; दृष्टि दोष तथा उसका निवारण।
  • अंतरिक्ष एवं सूचना प्रौद्योगिकी; भारत का अंतरिक्ष अनुसंधान कार्यक्रम; सूचना प्रौद्योगिकी।
  • आनुवंशिकी से सम्बन्धित सामान्य शब्दावली; मेंडल के आनुवंशिकता के नियम; गुणसूत्रों की संरचना; न्यूक्लिक अम्ल; प्रोटीन संश्लेषण का केन्द्रीय सिद्धान्त; मनुष्य में लिंग निर्धारण।
  • पर्यावरण अध्ययन; पारिस्थितिक तंत्र की संरचना; पारिस्थितिक तंत्र के जैविक घटक; पारिस्थितिक तंत्र में ऊर्जा प्रवाह; जैव भू रासायनिक चक्र; जैव प्रौद्योगिकी : सामान्य जानकारी; जैव-पेटेंट; नई पादप किस्मों का विकास; ट्रांसजेनिक जीव या परजीवी जीव।
  • जन्तुओं का आर्थिक महत्व; पादपों का आर्थिक महत्व।
  • रक्त समूह; रक्ताधान; आर.एच. कारक; रोगाणु तथा मानव स्वास्थ्य; कुपोषण तथा मानव स्वास्थ्य; मानव रोग : कारण एवं निवारण।

तार्किक विवेचन एवं मानसिक योग्यता :-

  • वैदिक विधि से पूर्ण संख्याओं का वर्ग, घनफल, वर्गमूल, घनमूल (6 अंकों की संख्याओं तक)।
  • गुणनखण्ड, बहुपद के गुणनखण्ड, समीकरण, दो चरों वाले रैखिक समीकरण, द्विघात समीकरण, लघुगणक।
  • अनुपात-समानुपात, प्रतिशतता, लाभ-हानि, साझा, सरल ब्याज, चक्रवृद्धि ब्याज, बट्टा।
  • एक बिन्दु पर बनने वाले कोण एवं रेखाएँ, सरल रैखीय आकृतियाँ, त्रिभुजों की सर्वागसमता, समरूप त्रिभुज, कार्त्तीय
    निर्देशांक पद्धति, दो बिन्दुओं के मध्य दूरियाँ, दो बिन्दुओं के मध्य दूरियों का आन्तरिक एवं बाह्य विभाजन।
  • समतल आकृतियों का क्षेत्रफल, वृत्त की परिधि एवं क्षेत्रफल, घन, घनाभ, गोले, शंकु तथा बेलन के पृष्ठीय क्षेत्रफल एवं
    आयतन।
  • कोण एवं उनके माप, न्यून कोणों के त्रिकोणमितीय अनुपात, त्रिकोणमितीय सर्वसमिकाएँ, ऊँचाई-दूरी की सामान्य समस्याएँ।
  • आँकड़ों का चित्रों द्वारा निरूपण, केन्द्रीय प्रवृति के माप, माध्य विचलन, जन्म-मृत्यु सांख्यिकी एवं सूचकांक।
  • साधारण मानसिक योग्यता।
  • तर्कशक्ति और विश्लेषणात्मक योग्यता।

सामान्य हिन्दी :-

  • पर्यायवाची शब्द ।
  • विपरीतार्थक (विलोम) शब्द ।
  • अनेकार्थक शब्द।
  • शब्द-युग्म ।
  • संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, अव्यय, क्रिया ।
  • शब्द-शुद्धि : अशुद्ध शब्दों का शुद्धीकरण और शब्दगत अशुद्धि का कारण।
  • वाक्य- शुद्धि : अशुद्ध वाक्यों का शुद्धीकरण और वाक्यगत अशुद्धि का कारण ।
  • वाक्यांश के लिए एक सार्थक शब्द ।
  • मुहावरे और लोकोक्तियाँ ।
  • अंग्रेजी के पारिभाषिक (तकनीकी) शब्दों के समानार्थक हिन्दी शब्द ।
  • कार्यालयी पत्रों से सम्बन्धित ज्ञान ।
  • सन्धि और संधि विच्छेद ।
  • सामासिक पदों की रचना और समास-विग्रह ।
  • उपसर्ग।
  • प्रत्यय।

General English :-

  • Tenses/Sequence of Tenses.
  • Voice : Active and Passive.
  • Narration : Direct and Indirect.
  • Use of Articles and Determiners.
  • Use of Prepositions.
  • Translations of Simple (Ordinary/Common) Sentences from Hindi to English and vice-versa.
  • Glossary of official, Technical Terms (with their Hindi Versions).
  • Synonyms.
  • Antonyms.
  • One word substitution.
  • Comprehension of a given passage.
  • Knowledge of writing letters: Official, Demi Official, Circulars and Notices.

कम्प्यूटर का ज्ञान :-

  • Characteristics of Computers.
  • Computer Organization including RAM, ROM, File System, Input & Output Devices.
  • MS-Office (Exposure of word, Excel/Spread Sheet, Power Point).

समसामयिक घटनाएं :-

  • राजस्थान, भारतीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय महत्व की प्रमुख समसामयिक घटनाएं एवं मुद्दे।
  • वर्तमान में चर्चित व्यक्ति, स्थान एवं संस्थाएं।
  • खेल एवं खेलकूद संबंधी गतिविधियां।

CET 12th Level Syllabus PDF Download

EventLink
CET 12th Level Syllabus PDFSyllabus PDF
Check Latest Syllabussyllabuscard.in

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

 RSSB अपडेट पाये